‘मानसरोवर प्राइड’ जयपुर शहर की मानसरोवर कॉलोनी की एक कम्युनिटी है। मानसरोवर को अपनी स्थापना के साथ ही एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी का गौरव हासिल है। यह वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा जी का विधानसभा क्षेत्र भी है। मुख्यमंत्री महोदय का फोकस लगातार जनता की शिकायतों और उनके निस्तारण पर बना रहता है। यही वजह है कि वे कई बार खुद राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के सचिवालय स्थित सेंटर पहुंचकर सीधे लोगों से संवाद कर चुके हैं और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते रहे हैं। ‘मानसरोवर प्राइड’ कम्युनिटी भी मुख्यमंत्री महोदय की इसी भावना के अनुरूप राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर शिकायतें दर्ज कराकर समस्या के समाधान का प्रयास करती है। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर दर्ज परिवाद संख्या के साथ शिकायत निम्न ई-मेल पर भेजें:
mansarovarpride@gmail.com
