 |
| 15 July 2026 |
 |
| 23 July 2026 |
जयपुर। ‘राजस्थान संपर्क’ की शिकायतों का कागजों पर निस्तारण कर रहे अधिकारियों की जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में ‘तीखी शिकायत’ पहुंची तो डेढ़ महीने से लंबित शिकायत का मात्र 2 दिन में समाधान हो गया। मानसरोवर के विजय पथ पर डिवाइडर पर क्षतिग्रस्त झुकी हुई रेलिंग की शिकायत जब स्थानीय निवासी संजीव माथुर ने 2 जून 2026 को ‘राजस्थान संपर्क’ (परिवाद संख्या 062605227103491) पर की तो जेडीए अधिकारियों ने कागजों पर ही निस्तारण कर दिया था। इस पर परिवादी ने 20 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तावेजों सहित प्रकरण रखते हुए जेडीए अधिकारियों के निलंबन की मांग की। इस पर मात्र 2 दिन में समस्या का समाधान कर दिया गया। हालांकि इस पूरे प्रकरण में गौर करने वाला पहलू यह है कि ‘राजस्थान संपर्क’ की शिकायत का कागजों में निस्तारण होने पर अधिकांश परिवादी शासन-प्रशासन को कोसते हुए शांत बैठ जाते हैं, जबकि इस प्रकरण में परिवादी ने दस्तावेजों सहित मामला उच्च स्तर तक पहुंचाया।
Comments
Post a Comment