मानसरोवर के वुडलैंड पार्क में रियायती दर पर पौधे मिलने शुरू


 जयपुर। मानसरोवर के वुडलैंड पार्क में जेडीए की ओर से रियायती दर पर पौधों का वितरण 29 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। पौध वितरण का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का रखा गया है। प्रति व्यक्ति 5 पौधे ही दिए जाएंगे। इनमें 1500 एमएम ऊंचाई के अधिकतम 3 पौधे 50 रुपए प्रति पौधे की दर से तथा 3000 एमएम ऊंचाई के अधिकतम 2 पौधे 80 रुपए प्रति पौधे की दर से दिए जा रहे हैं। 



Comments